उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस अवसर पर श्रीराम कॉलेज आफ लॉ में हुआ विचार गोष्ठी आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, के प्रांगण में उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, के सभी प्रवक्ताओं तथा विद्यार्थियों द्वारा बढचढ कर भाग लिया गया। विचार गोष्ठी का प्रारम्भ श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्रवक्ताओं द्वारा भगवान श्री राम के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया गया।विचार गोष्ठी में विधि विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक आंचल अग्रवाल ने कहा कि आज भारत के सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रोविन्स था स्वतंत्रता के बाद 24 जनवरी 1950, को इसका नाम करण उत्तर प्रदेश के रूप में किया गया इसी दिन को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मानते हुए यह दिन मनाया जाता है।

प्रवक्ता संजीव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेष भारत की सर्वाधिक आवादी वाला राज्य है। सबसे अधिक लोक सभा तथा विधान सभा की सीटें उत्तर प्रदेश के द्वारा ही दी गयी है। आज का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर है। राममनू प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेष दिवस के अवसर पर राज्य के नागरिक इस दिन को उत्साह के साथ मिलकर मनाते है। यह वह दिन है, जिस पर राज्य के नागरिक वहां की संस्कृति तथा परंपरा से परिचित होते है नये युवा वर्ग को विकास में शामिल करने का प्रयास किया जाता है। आकांक्षा त्यागी ने कहा कि अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम तथा श्री कृष्ण की पावन जन्म भूमि है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 पूनम शर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विचार व्यक्त किये गये तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभी विद्यार्थियों के द्वारा श्री राम जी के चित्र पर पुष्प समर्पित किये गये। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी प्रवक्ता संजीव तोमर, आंचल अग्रवाल, राममनू प्रताप सिंह, आकांक्षा त्यागी, हीना गुप्ता, अमितोष कुमार, मिनी सिंघल, विनय तिवारी, प्रीती और त्रिलोक आदि उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post