गौरव सिंघल, सहारनपुर। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे गेहूँ खरीद किये जाने हेतु 08 गेहूँ क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि तहसील सहारनपुर के विकासखण्ड बलियाखेडी की कृषि उत्पादन मण्डी समिति सहारनपुर, तहसील देवबन्द के विकासखण्ड देवबन्द के बी पैक्स लि0 राजपुर, बी0 पैक्स लि0 कुर्डी, विकासखण्ड नागल के बी0 पैक्स लि0 बचीटी, तहसील नकुड के विकासखण्ड नकुड़ के बी0 पैक्स लि0 अफगान, विकासखण्ड सरसावा के बी0 पैक्स लि0 गदरहेडी, तहसील बेहट के विकासखण्ड मुजफ्फराबाद के बी पैक्स लि0 गणेशपुर, तहसील रामपुर मनिहारान के विकासखण्ड नानौता के बी0 पैक्स लि0 मुश्कीपुर को गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत किया गया है। डीएम मनीष बंसल ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थान पर गेहूँ क्रय केन्द्रों को तत्काल स्थापित कर गेहूँ क्रय संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं व कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था पूर्ण कराते हुए तत्काल गेहूँ क्रय केन्द्रों पर खरीद कार्य करना सुनिश्चित करें।
गेहूँ क्रय हेतु जनपद में अतिरिक्त 08 गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत
byHavlesh Kumar Patel
-
0