गौरव सिंघलए सहारनपुर। यहां डीएम रहे और वर्तमान में जौनपुर के डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र को 4 मार्च को द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेन्स इन गवर्नेन्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने दी। डॉ दिनेश चंद्र को यह सम्मान बहराइच और सहारनपुर जिलों में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के आकलन में आधार पर प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान 4 मार्च 2025 को आईटीसी मौर्य, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह प्रदान करेंगे।
ध्यान रहे कि यह पुरस्कार उन जिलाधिकारियों को दिया जाता है कि जिन्होंने प्रशासनिक नवाचार, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम योगदान दिया है। डॉ दिनेश चंद्र प्रशासनिक अफसर के साथ-साथ साहित्य लेखन में भी गहरी रूची रखते है। मूल रूप से बिजनौर जनपद के निवासी डॉ दिनेश चंद्र का बतौर प्रशासनिक अवसर सहारनपुर जनपद से खास नाता रहा है। वह देवबंद तहसील में उपजिलाधिकारी, सहारनपुर नगर मजिस्ट्रेट और सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन और जिलाधिकारी पद पर रहे है। पिछले वर्ष जून माह में उनके सहारनपुर से स्थानान्तरण के बाद युवा आईएएस मनीष बंसल यहाँ के जिलाधिकारी बने थे। जिनका कार्यकाल जारी है। प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किये जाने पर सहारनपुर जनपद में हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों ने डॉ दिनेश चंद्र को बधाईयाँ प्रेषित की और हर्ष जताया।