जिला ओलंपिक संघ ने किया रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत का अभिनंदन

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय मेजर ध्यान चन्द खेल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रथम कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल दीप अहलावत, अर्जुन अवार्डी का सम्मान चिन्ह एवं शॉल भेंट कर जिला ओलंपिक संघ ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य अभिनंदन किया।ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने एक योग्य अंतर्राष्ट्रीय मेडल प्राप्त खिलाड़ी को उपकुलपति बनने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। समारोह का कुशल संचालन जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता ने किया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रोफेसर वाई. विमला,  रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल लवदीप यादव ने  सम्मान समारोह की गरिमा बढ़ाई। वही कार्यक्रम की  अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं मंडल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने की।अतिथि गण का स्वागत, सम्मान मंडल ओलिंपिक संघ के सचिव डॉ ए के गुप्ता, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव डॉ संदीप गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल, अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफ़री दीपक गुप्ता, आरोग्य भारती के प्रान्त अध्यक्ष विनोद जैन, पंकज बंसल, रविंद्र शर्मा, अशोक सक्सेना, फुरकान अहमद, प्रो0 योगेश गुप्ता, सुधाकर अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी, अमित चौधरी, संजय गुप्ता (प्रिंसिपल), सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, लाल धर्मेंद्र, मुस्तकीम अंसारी, सरिता प्रजापति, रवि सिंघल, डॉ अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, अश्वनी त्यागी, उप क्रीड़ाधिकारी डॉ रीता बोरा, रिदम गुप्ता, रविकांत धीमान, सोनवीर सिंह, आदेश कुमार, अरुणा जी, गौरव कपिल, सुषमा बजाज, अलंकार किशोर, मनीष कुमार आदि ने विभिन्न खेल संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हुए माला, अंगवस्त्र एवं बुके देकर अतिथियों का अभिनन्दन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post