शि.वा.ब्यूरो, खतौली। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने दिये जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण निर्देश
byHavlesh Kumar Patel
-
0