उत्तर प्रदेश लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने दी केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया, कहा- बजट में की गई हैं व्यापारी और उद्यमियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

गौरव सिंघलदेवबंद। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं (IIA) के पूर्व चेप्टर चेयरमेन नितिन गुप्ता ने बताया कि बजट 2025 में व्यापारी और उद्यमियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग में वृद्धि की गई है, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये का फंड स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी निवेश किया जाएगा। इसके आलावा व्यापारी और उद्यमियों के लिए अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं में शामिल हैं। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड, पहल को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इन घोषणाओं से व्यापारी और उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और विकसित करने में मदद मिलेगी। संपूर्ण बजट विकसित भारत में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका तय करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post