प्रोफेसर डॉ.सुधा रानी सिंह को मिला राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान 2025

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। बाल युवा नारी जागृति मंच के तत्वाधान में भारती विद्यापीठ कॉलेज नई दिल्ली में आयोजित हुए 27वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुधा रानी सिंह को शिक्षा क्षेत्र एवं हिंदी साहित्य में अनुपम योगदान के लिए राष्ट्रीय नारी रत्न  सम्मान-2025 से विभूषित किया गया है। 

प्रो. (डॉ.) सुधा रानी सिंह को यह सम्मान भारती विद्यापीठ कॉलेज नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष  विनोद  बाला  धनखड़  एवं संस्थापक मुकेश कुमार भोगल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रो. (डॉ.) सुधा रानी सिंह को चार दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मानों एवं पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह, प्रो. भारती दीक्षित समेत अन्य प्राध्यापकों और  शुभचिंतकों  ने उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post