गौरव सिंघल, देवबंद। कुरलकी गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खतौली के चलसीना गांव निवासी दीपा ने कोतवाली में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि कई वर्ष पूर्व उसका विवाह देवबंद थाना क्षेत्र के कुरलकी गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। आरोप है कि आए दिन उसके साथ ससुराल में मारपीट होती है। आज फिर उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत पर उसका भाई बाॅबी कई लोगों के साथ उसकी ससुराल पहुंचा। जहां उक्त लोगो ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से भाई घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।