लाडली रक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पुलिस मॉडर्न स्कूल में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व लाडली रक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं पुलिस तथा विशेषज्ञ मार्शल आर्ट्स कोच राखी तथा ब्लैक बेल्ट कन्हैया द्वारा शानदार प्रदर्शन के माध्यम से आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई गई।  

सशक्तिकरण चित्र प्रदर्शनी में महान महिलाओं की उपलब्धियों के चित्रों एवं कहानियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। स्थानीय चित्रकार सीमा त्यागी व रितिका पाल द्वारा महिलाओं पर केंद्रित पेंटिंग कराई। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में मार्शल आर्ट्स कोच राखी सूर्यदेव, प्रतिष्ठित चित्रकार, सीमा त्यागी, नवोदित चित्रकार रितिका पाल को उपहार एवम प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। आशा जैन, पूर्णिमा काम्बोज, मुक्ता वर्मा, रेणु गुप्ता को धन्यवाद पत्र भेंट कर किया गया।

इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, बतौर विशिष्ट अतिथि स्थानीय समिति की अध्यक्ष आशा जैन, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सुधा शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post