लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह रावत का दो टूकः क्षेत्र विकास कार्य उनके एजेंडे में सर्वोपरि

गौरव सिंघल, देवबंद। लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का निराकरण और विकास कार्य उनके एजेंडे में सर्वोपरि हैं। देवबंद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि देवबंद में उनकी मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस की फील्ड इकाई की स्थापना कराई थी। 149.47 विद्युत वितरण का उपकेंद्र बनवाया गया। 23 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। 740 करोड़ की लागत से 27.45 किमी. लम्बी रेलवे लाईन बनकर तैयार हो गई है। 1107 लाभार्थियों को 3.32 करोड़ रूपये राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत लाभान्वित किया। देवबंद क्षेत्र में 445 पीएम आवास स्वीकृत किए हैं, 33 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हैं। 6 छोटे पुलों का देवबंद क्षेत्र में 7 करोड़ 4 लाख की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है और 282 ग्रामीण मार्गो में लगभग 83 करोड़ 60 लाख 59 हजार रूपये की लागत से 359.388 किमी. निर्माण कार्य हुए हैं, और दो पर कार्य चल रहा है। 2 प्रमुख जिला मार्गों पर 5 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से 24.42 किमी. निर्माण कार्य चल रहे हैं। 32 करोड़ 50 लाख की लागत से गांव में सीसी रोड खंडजे बनाए गए हैं। रोडवेज का आधुनिक सुविधाओं युक्त बस अड्डा बनवाया जाएगा और अगले शिक्षा सत्र से राजकीय डिग्री कालेज देवबंद में विज्ञान विषयों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा वंदेभारत देवबंद जैसे स्टेशन पर रूकती है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में सिविल हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ाने शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर को माँ शाकुभ्मरी यूनिवर्सिटी के रूप में बड़ी सौगात देकर पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा की अलख जगाने का काम किया है। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में तीन राजकीय इंटर कालेज और 18 परिषदीय स्कूलों का निर्माण चल रहा है। 29 करोड़ 18 लाख की लागत से पर्यटन और सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। 

उन्होंने भरोसा दिया कि जो भी समस्याएं अभी बनी हुई हैं, उनको भी जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर भाजपा अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष डा.महेंद्र सैनी ने बृजेश रावत का अभिनंदन किया। इस दौरान एसडीएम देवबंद युवराज सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार राय और सभासद एवं भाजपाई आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post