राष्ट्रीय स्वयं संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन के तहत नगर में मार्च किया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आज चेत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष व आरएसएस के प्रथम सर संघचालक केशवराव बलिराव हेडगेवार जी की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के स्वयं सेवकों ने आज स्थानीय जीटी रोड़ स्थित शिवालय से नगर में पथ संचलन के तहत मार्च किया। पथ संचलन ताराचंद शिवालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मुख्य मार्ग से होकर वापिस शिवालय पर ही सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व पंड़ित ताराचन्द शिवालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरएसएस को देशभक्त, सुसंस्कृत व अनुशासित संगठन बताते हुए पथ संचलन के महत्व को बताया।

पथ संचलन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं संघ के वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संघटन है जिसके सिद्धांत अखण्ड भारत हैं, इसकी शुरुआत 1925 में डा. केशव हेडगेवार द्वारा की गयी थी। वक्ताओं ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू अनुशासन के माध्यम से चरित्र प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देना है।

बतौर मुख्य वक्ता विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राकेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के ज्यादातर कार्यों का निष्पादन शाखा के माध्यम से ही होता है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर सुबह या शाम के समय एक घंटे के लिये स्वयंसेवकों का परस्पर मिलन होता है। वर्तमान में पूरे भारत में संघ की लगभग पचपन हजार से ज्यादा शाखा लगती हैं। उन्होंने कहा  कि शाखा ही तो संघ की बुनियाद है जिसके ऊपर आज यह इतना विशाल संगठन खड़ा हुआ है।

वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ दुनिया के लगभग 80 से अधिक देशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समानता के लिये हमेशा दलितों व पिछड़े वर्गों को मन्दिर में पुजारी पद के प्रशिक्षण का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि संघ हिन्दू समाज में छुआछूत और किसी भी भेदभाव के खिलाफ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक एडवोकेट अशोक ने की इस अवसर पर चमनलाल, चंद्रकांत शर्मा, रमेश, विकास, पवन, प्रशांत, अनंत, अभिषेक, दीनदयाल, बाबूलाल, आलोक, अंकित, सीताराम, तनिष्क, प्रभात, संजय, संजय सनातन, विशाल, सतीश, प्रवीण ठकराल, रिंकू गुप्ता, वैभव जैन, सुधीश पुंडीर, गुरुदत्त अरोरा, ओम सिंह मोतला, कपिल नागर, अमित त्यागी, मोहित धारीवाल, नितिन भटनागर, ऋतिक वर्मा, सुनील वर्मा, आदि सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में टैगोर स्कूल के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संघ या आरएसएस के नाम से भी जाना जाता है। बीबीसी के अनुसार संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।


Post a Comment

Previous Post Next Post