मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। असम सरकार के केबिनेट एवं बराक वैली विकास परिषद विभाग के मंत्री कोशिक राय ने असम के बजट 2025-26 पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 1,55,429 लाख करोड़ रुपये का बजट पिछले बजट से 5 प्रतिशत अधिक है। असम देश के पांच विकसित राज्यों मे शामिल हो जायेगा। प्रधानमंत्री ने भी असम की धरती पर घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा हिम्मत विश्व शर्मा जो कहते हैं उसे अमलीजामा पहनाने के लिए सभी व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं युवाओं व्यापारी चाय बागानों सहित लोगों के हितों की रक्षार्थ बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि लोग भ्रांतियां फैलाते हैं, इसलिए हम गाँव गाँव घर आश्वासन देते हैं कि ब्रहमपुत्र बराकघाटी मे समान रुप से विकास किया जायेगा।
कछार भाजपा अध्यक्ष रुपम शाह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए मिडिया को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। असम प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ ने भी प्रेस कांफ्रेंस मे हिस्सा लिया।