शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितिश सचदेवा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज काजीखेड़ा जागाहेड़ी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटर गौरव मालिक ने उपस्थित छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति महिला नारी शक्ति नारी सम्मान नारी स्वावलंबन आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, त्वरित शुरुआत के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार उनके सम्मान एवं सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 1090 पुलिस प्रशासन 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया।
विधिक जानकारी देते हुए उन्होंने आगामी 8 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक, विद्युत, जमीनी, पारिवारिक विवाद आदि का निस्तारण आपसी समझौते के तहत सरल एवं आसान तरीके से किया जाता है। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में अनावश्यक लिंक अनावश्यक एप्लीकेशन अनजान व्यक्ति की कॉल आदि से जागरूक रहने के लिए सतर्क किया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटर धनीराम एवं शिक्षक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।