गौरव सिंघल, सहारनपुर। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कम्पनी बाग में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसी के साथ उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कम्पनी बाग में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को बताया।
उन्होंने देश एवं प्रदेश की बढ़ती हुई समृद्धि की सराहना की। सुरक्षित उद्यमी समृद्ध व्यापार गोष्ठी के अंतर्गत राज्यमंत्री द्वारा राम जी सुनेजा, उद्यमी अनूप खन्ना, रविंद्र मिगलानी, शीतल टंडन, अमित राणा, अनुराग सिंघल, विवेक मनोचा, रोहित घई, जयवीर राणा, संजय अरोड़ा, अजय कालड़ा, मुकुंद मनोहर गोयल, नरेश धीमान, मंजीत अरोड़ा को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ व्यापारी दुर्घटना योजनांतर्गत राघव कालड़ा को 10 लाख का चेक दिया गया। कार्यक्रम में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा, रमा वर्मा ने सरस्वती वंदना, राजू ने भजन, शिवा रोशन, वैष्णवी नृत्यालय की साधिकाओं द्वारा रामायण गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।