अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर व स्पीच प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक पोस्टर व स्पीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महत्व बताते हुए प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान के बारे में जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। बीबीए विभागध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान, उपलब्धियों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान को पहचानने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रतीक है। 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि आज के समय में, महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, स्वास्थ्य और समाज के हर क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए। डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा 1908 में न्यूयॉर्क में महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए किए गए प्रदर्शन के बाद, 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में पहली बार इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई। उन्होंने कहा कि 1911 में इसे पहली बार जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में मनाया गया, और तब से यह एक वैष्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में इसे आधिकारिक मान्यता दी और हर साल इसे एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जिसमें महिलाओं की समानता और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता पूर्वी संगल ने किया। कार्यक्रम के दौरान, पोस्टर व स्पीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें, बीबीए, बीसीए, बीएससी (सी. एस), बीएफए के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वासु प्रथम, आकांक्षा दूसरे व  मनू तीसरे स्थान पर रहें। सांतवना पुरस्कार कृष्णा, रितिका को मिला। स्पीच प्रतियोगिता में दिया प्रथम, लवली दूसरे एवं सार्थक तीसरे स्थान पर रहे। सांतवना पुरस्कार खुशी व राधिका को मिला। इस अवसर परें दीपक गर्ग, मोहम्मद अंजार, अभिषेक, संजय, सोनिका, पूर्वी, प्राची  चंदना, हर्षिता अनन्या शुक्ला और ज्योति का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post