डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता, खतौली। अखिल आर्यावर्त रवा राजपूत एकता एवं सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुलजारीलाल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राम किशोर व संचालन अभिषेक ने किया। इस अवसर पर समिति की आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
बैठक में प्रोफेसर रंधावा, डॉ. रणवीर सिंह, मास्टर संजीव कुमार, मास्टर धर्मवीर सिंह व मास्टर राजपाल सिंह को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। गुलजारी लाल को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पवन, विक्रम सिंह, संजय, महिपाल मोगा, डॉ. आजाद, और मुकेश को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासचिव का दायित्व अभिषेक को सौंपा गया। राम करण सिंह व मा. सुदीश को कोषाध्यक्ष, विपिन, विनोद, अश्वनी, आशीष, कुशल वीर, ठाकुर सुशांत चैहान, राहुल चैहान और देवेंद्र को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। राकेश, अजय, धीरज, नरेश, बिट्टू, सचिन आर्य और मयंक राजपूत को संगठन मंत्री चुना गया। जितेंद्र ठाकुर, कुलदीप और शेखर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मा. राज सिंह, रविंद्र, हरबीर सिंह, बालक राम और योगेश अहमद को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में समिति के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में समिति की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।