गौरव सिंघल, अंबेहटा। बाइक स्लिप होकर ट्रैक्टर- ट्राली से टकराने से एक होमगार्ड घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगोह थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी मुकेश कुमार थाना रामपुर मनिहारान कोतवाली में डायल-112 गाड़ी पर तैनात है। बीती रात ड्यूटी करके मुकेश अपने घर बाइक से लौट रहा था। कस्बे में मदनी मदरसे के पास उसकी बाइक स्लिप होकर ट्रैक्टर- ट्राली से टकरा गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।