भूतकाल

डाँ. राजीव डोगरा, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र। 
धीरे-धीरे बहुत से 
चेहरे आलोप हो रहे हैं
देखता था जिनको बचपन से।

धीरे-धीरे वो सब आवाज़े
 खामोश हो रही है
सुनता था जिनको लड़कपन से।

धीरे-धीरे वो सब 
अपने-पराये खोते जा रहें है
मिलता था जिनको बाल्यावस्था से।

धीरे-धीरे वो सब गाँव 
शहर में बदलते जा रहे हैं
घूमता था जिनकी पगडंडियों के किनारे।

धीरे-धीरे वो सब मानव
दानव में बदलते जा रहे हैं 
समझता था जिनको विश्व का महामानव।
युवा कवि व लेखक गांव जनयानकड़ (कांगड़ा) हिमाचल

Post a Comment

Previous Post Next Post