गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि आज संस्था के कक्षा 10 व 12 का बोर्ड परीक्षाफल प्रयागराज बोर्ड द्वारा घोषित किया गया। जिसमें संस्था की कक्षा 10 की छात्रा तनु पुत्री नीटू ने 549 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही जनपद की टॉप टेन सूची में भी दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
यशवर्धन पुत्र महेश्वर दयाल ने 547 अंक प्राप्त कर दूसरा व यश पुत्र सतीश ने 532 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12 की माही पुत्री जोगिंदर ने 428 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, श्रीयांशी त्यागी पुत्री सचिन त्यागी ने 419 अंक प्राप्त कर दूसरा, आर्यन पुत्र मनोज व वृंदा सहलानिया पुत्री जोगिंद्र कुमार ने 408 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक साध्वी आशु, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सुभाष चंद्र समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।