गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.65 लाख रुपए निकाल लिए। महिला को धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाली। एसएससी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला काजी निवासी तबस्सुम ने तहरीर देकर बताया कि खाते में 3 फरवरी 2025 को संपत्ति के बंटवारे से जुडे दो लाख रूपए आए थे। इसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को 15 हजार रूपए, 12 फरवरी को 10 हजार रुपए और 26 फरवरी को 10 हजार रूपए की नकदी निकाली थी।