हर्षोल्लास से मनाया खालसा पंथ का साजना दिवस

गौरव सिंघल, देवबंद। खालसा  पंथ का साजना दिवस गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में श्रद्धा व  उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सुखजीत सिंह, भाई गुरदयाल सिंह व दशमेश कीर्तनी जत्थे ने ने गुरवानी गायन कर संगत को निहाल किया। इससे पूर्व शुक्रवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। अखंड पाठ की सेवा के लिए माता जागीर कौर, परमजीत सिंह, गुरजंट सिंह एवं लंगर की सेवा के लिए पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल महाजन को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बधाई देते हुए संगत का आभार जताया। इस दौरान श्याम लाल भारती, बालेंदर सिंह, चन्द्रदीप सिंह, सचिन छाबडा, गुरविंदर सिंह छाबडा, हरदीप सिंह,  सुखजिंदर सिंह, डॉ अशोक चौधरी, राजपाल सिंह, सतीश गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post