बारह महिना के नाम (बाल गीत)

डॉ. दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

आओ सीखें बारह महिना।
मिलके गाओ भाई बहिना।।1
चैत बैसाखा जेठ अषाढ़ा।
खूब गाओ गिनती पहाड़ा।।2
सावन भादो क्वार कार्तिक।
चतुर्मास में दर्शन धार्मिक।।3
अगहन पौष माघ फागुन।
साफ सफाई काटो नाखुन।।4
जनवरी फरवरी मार्च आई।
छोड़ रजाई करो पढ़ाई।।5
अप्रैल मई जून जुलाई।
तपती गर्मी वर्षा आई।।6
माह अगस्त अरु सितम्बर।
भागी वर्षा नीला अंबर।।7
अक्टोबर नव अंत दिसंबर।
तप करते मुनि बने दिगम्बर।8
दरबार कोठी 23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post