शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में काऊ सेंचुरी के रूप में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को आश्रय देने का संस्थान बनवाया है, जो पूरे देश में अपने आप में अनूठा है। प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गो अभ्यारण्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जो कार्य किया जा रहे हैं, वह अपने आपमें अनुकरणीय है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में 42 एकड़ में 63 करोड़ की लागत से निर्मित गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण किया और 20 करोड रुपए की लागत से बनने वाले कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और कृषक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया।
पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक मिथिलेश पाल, मंडल आयुक्त अटल कुमार राय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने की। काऊ सेंचुरी परिसर में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर संजीव बालियान ने काऊ सेंचुरी संचालन के लिए बनी। श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुशपुरी मुख्य ट्रस्टी राकेश बिंदल सतीश गोयल एवं भीम कंसल समेत सभी ट्रस्टियो आजीवन सदस्यों एवं पदाधिकारी का धन्यवाद किया। इससे पूर्व यहां पहुंचे केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य मंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ बैलगाड़ी में बैठकर गौ अभ्यारण ने परिसर में बने शेड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने छोटे बछड़े व गौवंशीय पशुओं को अपने हाथों से पुचकारा सहलाया। श्री गोवर्धन को सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी, मुख्य ट्रस्टी भीम कंसल आदि ने उन्हें जानकारी दी। बाद में जनसभा स्थल पर पहुंचकर उनका स्वागत गोवर्धन गौ सेवा समिति के सदस्यों ट्रस्टियों एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया।
डॉ. संजीव बालियान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव विपुल भटनागर द्वारा किया गया। अध्यक्ष कुशपुरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पशुपालन विभाग में केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए डॉक्टर संजीव बालियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में सड़क पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं पर चिंता व्यक्त किए जाने के बाद काऊ सेंचुरी बनाने की परिकल्पना की और उनके प्रयासों से 7 महीने के समय में यह काऊ सेंचुरी बनकर तैयार हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि काऊ सेंचुरी बनाना जितना कठिन था उससे भी अधिक कठिन इसका संचालन करना था उन्होंने श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति से जुड़े मुजफ्फरनगर के सभी उद्यमियों आजीवन सदस्यों एवं पदाधिकारी का धन्यवाद दिया जो लगातार अपना समय देकर इसका संचालन कर रहे हैं। डॉ संजीव बालियान ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान एवं कृषक प्रशिक्षण केंद्र बनने के बाद यहां 3 महीने का प्रशिक्षण किसानों के लिए बिल्कुल निशुल्क रहेगा और वह पशुपालन में डेयरी संचालन के संबंध में प्रशिक्षित होकर लाभप्रद कार्य कर सकेंगे।
केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आश्वासन दिया कि काऊ सेंचुरी के संचालन में उनका विभाग ने केवल पूरा सहयोग करेगा बल्कि उन्होंने यहां से प्रेरणा ली है और अपने लोकसभा क्षेत्र आगरा में भी वह ऐसी को सेंचुरी बनाकर लोगों के सहयोग से संचालित करने का संकल्प लेकर यहां से जा रहे हैं। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशुपालन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्म योगी है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जन्म योगी है दोनों का उद्देश्य गायों का संरक्षण गोवंश का संवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग गौ अभयारण्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो भी योजनाएं बनाई जाएगी उनका क्रियान्वयन करने में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को काऊ सेंचुरी बनवाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मैं डॉक्टर संजीव बालियान को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उनके पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में काऊ सेंचुरी का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं की समस्या को सेंचुरी संचालन के बाद से मुजफ्फरनगर में काफी दूर हो गई है और जब 5000 पशुओं की क्षमता वाली काऊ सेंचुरी में अभी और पशु आएंगे तो यह समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी उन्होंने लोगों से काऊ सेंचुरी संचालन में सहयोग देने की अपील भी की। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी गौ अभ्यारण का निर्माण कराने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस कार्य का संकल्प लिया जाता है वह उसे पूरा करके ही दम लेते हैं इसका उदाहरण 63 करोड़ की लागत से 42 एकड़ में बनी यह काऊ सेंचुरी है।
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने भी मुजफ्फरनगर में काऊ सेंचुरी निर्माण होने और 20 करोड रुपए की लागत से कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं कृषक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि भविष्य में यह को सेंचुरी पूरे देश में रोल मॉडल की तरह जानी जाएगी और इससे प्रेरणा लेकर अन्य जनपदों में भी इस तरह गौ अभ्यारण्य का निर्माण होगा। कार्यक्रम में विधायक मिथिलेश पाल पूर्व विधायक उमेश मलिक, महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर सुभाष शर्मा, गीता जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति आदि मौजूद रहे।