गौरव सिंघल, नागल। पशु चोरों ने घेर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के पांच पशु चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकी पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव मडकी निवासी मनीष कुमार के घेर का ताला तोड़कर चोरों ने एक भैंस, दो गाय, दो कटडी चोरी कर ली। मनीष अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। घेर पर पहुंचने पर उसे चोरी का पता चला। उसने पशुओं की जंगल में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित किसान ने अपने पशुओं की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई है। मामले की तहरीर थाने पर दे दी गई है। बता दे कि बीते चार दिन पूर्व नोजंली दनियालपुर से मास्टर शरीफ के घेर से चारों ने चार पशु चोरी कर लिए थे।