हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। आदर्श भक्त मंडल के अध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल टीम ने नृसिंह अखाड़ा हनुमान मे पूजारी अर्नैश मिश्र पंडित मदन झा द्वारा मुख्य यजमान संगीता घनश्याम तापङिया को हवन करवाया, जिसमें सैंकड़ों जोङों ने आहुति प्रदान की। नृसिंह अखाड़ा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कूंजबिहारी अग्रवाल सचिव विकास सारदा ने प्रशंसनीय प्रबंध किया। बालाजी भक्त मंडल के संयोजक धनराज सुराना ने भी दो दर्जन से अधिक सवामणी का प्रसाद बारी बारी से लगवाया। 

आदर्श भक्त मंडल के सचिव हरीश काबरा कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा विवेक जैन गोविन्द मुंदङा लक्ष्मी नारायण शर्मा पवन राठी मदन सिंघल मदन लाल शर्मा मोहन प्रजापत एवं  महिलाओं युवाओं के सहयोग से दर्जनों सवामणी चढाई गयी। हवन के बाद आरती की गई। हनुमान धाम तारापुर हनुमान मंदिर के साथ आदर्श भक्त मंडल की शौभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकली जगह जगह ठंडेपेय एवं सरबत से स्वागत किया गया। मनमोहक झांकियां निकाली गई। हजारों देशी घी के प्रसाद के पैकेट रास्ते मे जनता को वितरित किया गया। 

गोपाल अखाड़ा मे पंडित सीताराम जोशी ने मुख्य यजमान लक्ष्मी राजीव भुतोरिया सहित कई जोङों ने हवन मै हिस्सा लिया। बीस सवामणी चढाई गयी। दोपहर मे आशीर्वाद भवन सभागार मे हजारों भक्तों को स्वादिष्ट भोजन प्रसाद खिलाया गया। आमंत्रित परिवारों ने सहर्ष हिस्सा लिया। दोनों मंदिरों मे रात मे आदर्श भक्त महिला मंडल द्वारा छप्पन भोग भजन कीर्तन दोनों मंदिरों मे 51-51 किलोग्राम के आकर्षण लड्डू का भोग लगाया गया। एक महीने तक अनथक प्रयास से पदाधिकारियों सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने दिनरात परिश्रम से हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। पूर्व अध्यक्ष हनुमान जैन परमेश्वर काबरा गोविन्द मुंदङा पवन राठी कन्हैयालाल सिंगोदिया सहित अन्य लोगों का मार्गदर्शन मिला। 

Post a Comment

Previous Post Next Post