गौरव सिंघल, देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला परिसर में आयोजित आर्य प्रतिनिधि सभा के शिविर में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। आज मेला शिविर का समापन बड़ी धूमधाम से मेला परिसर में किया गया। सर्वप्रथम वैदिक यज्ञ हुआ। जिसके पुरोहित पंकज आर्य चंदेना और यजमान महिपाल आर्य प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा रहे। अध्यक्षता महिपाल आर्य ने एवं संचालन अनुराग आर्य ने किया। इस अवसर पर अमरेश आर्य, सुरेंद्र आर्य, राजवीर आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से विचार व्यक्त किए। डॉ प्रज्ञा आर्य ने आज की शिक्षा मकाले की पद्धति से हटकर गुरुकुलीय शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
देहरादून से पधारे आर्य विद्वान अनुज शास्त्री ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि का जीवन आदि ब्रह्मा से लेकर जैमिनी मुनि तक की ऋषि परंपरा से ओत-प्रोत रहा है। जिला मंत्री अवनीश आर्य, आर्य वीर दल के संचालक स्वामी शुतिक्ष जी महाराज, महामंत्री जगपाल सिंह आर्य, पूर्व प्रधान मांगेराम और अनिल आर्य, नकुड तहसील सभा प्रधान मुल्किराज आर्य, डॉक्टर वीर सिंह भावुक, मेला कार्यक्रम संयोजक मास्टर जनेश्वर प्रसाद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।