गौरव सिंघल, अंबेहटा। ढायकी गांव में कच्चा मकान गिरने से एक दिव्यांग व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमपाल पुत्र भरतु जन्म से ही दिव्यांग है तथा गांव में एक कच्चे मकान में अकेला रहता है। वह मकान के भीतर सो रहा था कि अचानक से मकान भरभराकर सोमपाल के ऊपर गिर गया। इस कारण सोमपाल को काफी चोट आ गई। ग्रामीणों ने सोमपाल को मलबे से निकालकर चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर वीरेंद्र आर्य, प्रवेश चौधरी, सरदार सिंह, रकम सिंह, विजेंद्र आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से सोमपाल के लिए मदद की गुहार लगाई है।