विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग की

शि.वा.ब्यूरो, जानसठ। आज ब्लॉक के ग्राम नगला मंडोर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत संपादित गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार तेवतिया एवं जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह द्वारा भ्रमण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता पोषण एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों के विषय में बताया। सीएमओ के निर्देशन में स्थानीय आशा कार्यकर्ता के साथ दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर भ्रमण कर ग्रामीणों से अभियान की समीक्षा संबंधित वार्ता की। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ने ग्राम में संचारी रोगों से बचाव संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post